सिरोही:आबूरोड में एक करोड़ की अफीम का बड़ा जखीरा पकड़ा, मिनी ट्रक चालक गिरफ्तार – Large Consignment Of Opium Worth ₹1 Crore Seized In Abu Road

ट्रक के साथ पकड़ा गया आरोपी
October 31, 2026

ट्रक के साथ पकड़ा गया आरोपी
मध्यप्रदेश से राजस्थान के रास्ते गुजरात तक मादक पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है। आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर मावल चेकपोस्ट के पास पुलिस ने एक मिनी ट्रक की तलाशी लेकर अफीम का दूध बरामद किया। चालक केबिन में रखे बैग के भीतर खेप छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम किसने भेजी थी और गुजरात में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।
नाकाबंदी के दौरान मिनी ट्रक की तलाशी में मिली अफीम
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेयसिंह राठौड़ के निर्देशन में पंचायत चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आबूरोड-पालनपुर फोरलेन स्थित मावल चेकपोस्ट पर नाकाबंदी की गई थी।
इस दौरान वहां से गुजर रहे एक मिनी ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। ट्रक के केबिन में रखे बैग की जांच करने पर उसमें अफीम का दूध मिला। वजन करने पर कुल 20 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और मिनी ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
नीमच से गुजरात के सिद्धपुर पहुंचानी थी खेप
गिरफ्तार चालक की पहचान महादेव प्रजापत (24) पुत्र देवानंद निवासी धराड़, थाना बिलपांक, जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अफीम मध्यप्रदेश के नीमच से लाकर गुजरात के सिद्धपुर में सप्लाई देने की बात बताई है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम किससे खरीदी गई थी, खेप भेजने वाले कौन हैं और गुजरात में इसका अंतिम खरीदार कौन था। पुलिस के मुताबिक, इन कड़ियों की जांच से तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सकती है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और आबूराज वृत्ताधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में की गई। आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
November 13, 2026
सिरोही जिले की ग्राम पंचायत कारोली का कार्यालय दूसरी जगह शिफ्ट करने की कथित कवायद को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और उपसरपंच की ओर से गोलिया गांव के राजकीय विद्यालय में पंचायत कार्यालय संचालित करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर […]
November 12, 2026
सिरोही जिले के रेवदर कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धारदार तलवार लेकर परिवादी का पीछा करता हुआ सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और रेवदर […]
November 12, 2026
माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर टेम्पो ट्रेवलर पलटने से 6 पर्यटक घायल विस्तार माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर गुरुवार को शनि मंदिर के पास पर्यटकों से भरी एक टेम्पो ट्रेवलर डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में गुजरात के 6 पर्यटक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आबूरोड सदर पुलिस […]
