सिवनी:ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, सदमे में बुजुर्ग मां ने भी दम तोड़ा, एक ही दिन में उजड़ा परिवार – Seoni: Woman Dies In Truck Accident, 75-year-old Mother Also Passes Away After Hearing The News

पुलिस थाना, उगली
November 27, 2026

पुलिस थाना, उगली
जिले के उगली थाना क्षेत्र में 25 नवंबर को एक बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अपनी जवान बेटी की असामयिक मृत्यु का गहरा सदमा उसकी 75 वर्षीय बुजुर्ग मां सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन में मां और बेटी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट जिले की निवासी खेलनबाई मर्सकोले (45 वर्ष) उगली थाना क्षेत्र के ग्राम रघोटोला में अपने रिश्तेदारों के यहां आई हुई थीं। 25 नवंबर को वे सड़क पर जा रही थीं, तभी गेहूं परिवहन के लिए आ रहे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में पंजीकृत एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खेलनबाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर चक्काजाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई।
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: खदान में चालक के सिर पर गिरा पत्थर, हालत गंभीर, परिजनों ने प्रबंधन पर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया
घटना की सूचना मिलते ही उगली थाना प्रभारी दयाराम शरणागत पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाइश दी और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक नंदकिशोर नागपुरे (45 वर्ष) को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। वहीं मानवीय आधार पर तात्कालिक राहत के रूप में ट्रक मालिक की ओर से मृतका के परिजनों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
इस घटना का सबसे मार्मिक पहलू तब सामने आया जब ग्राम चिखली (थाना उगली) निवासी मृतका की 75 वर्षीय मां रामबती उइके को अपनी बेटी की मौत की खबर मिली। खबर सुनते ही वह बदहवास हालत में रघोटोला पहुंचीं लेकिन बेटी का शव देखकर वह गहरा सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनकी भी मृत्यु हो गई। बाद में ग्राम चिखली में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
November 19, 2026
54 हजार क्विंटल मूंग की खरीदी में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला अब उच्च न्यायालय पहुंच गया है। विस्तार सिवनी जिले में समर्थन मूल्य पर 54 हजार क्विंटल मूंग की खरीदी में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला अब उच्च न्यायालय पहुंच गया है। मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत […]
November 19, 2026
सिवनी पुलिस कदाचार मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन विस्तार मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित एक होटल में ठहरे युवक-युवती को गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और होटल संचालक से हर महीने 50,000 रुपये की वसूली मांगने के गंभीर मामले में राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई […]
November 19, 2026
गांजा रखकर फंसाने के मामले में एक और कार्रवाई विस्तार सिवनी होटल में युवक-युवती को गांजा रखकर फंसाने की धमकी देने के चर्चित मामले में पुलिस प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने सिवनी के यातायात रक्षित निरीक्षक विजय बघेल को भी तत्काल प्रभाव […]
