शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी के बैराज के पास मिला युवक का शव, तलाशी में भी नहीं मिला पहचान का सुराग – Unidentified-youth-body-found-near-hasdeo-river-barrage-champa-police-investigate
जांजगीर-चांपा

सीजी:जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी के बैराज के पास मिला युवक का शव, तलाशी में भी नहीं मिला पहचान का सुराग – Unidentified-youth-body-found-near-hasdeo-river-barrage-champa-police-investigate

November 4, 2026


unidentified-youth-body-found-near-hasdeo-river-barrage-champa-police-investigate

अज्ञात युवक का शव।

विस्तार

जिले के ग्राम कुदरी स्थित हसदेव नदी बैराज के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। चांपा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सरपंच पति आरके यादव के अनुसार, बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग बैराज के पास घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे युवक के शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

पढे़ं:  धर्मांतरण पर मचा बवाल, वनांचल में 40 से अधिक अवैध चर्चों पर रोक की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

सूचना मिलने पर चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पहने हुए कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य जानकारी नहीं मिली। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल, चांपा भेज दिया गया है। फिलहाल शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।

आसपास के थानों में भेजी गई तस्वीर

मृतक की पहचान कराने के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर आसपास के थाना क्षेत्रों के प्रभारियों को भेजी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आसपास के किसी थाने में किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है। मृतक युवक ने पीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। पुलिस इन्हीं पहचान संबंधी जानकारियों के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने आम लोगों से की अपील

चांपा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की तस्वीर या उसके पहनावे के आधार पर पहचान कर सके, तो तत्काल चांपा थाने में सूचना दें। इससे मृतक की पहचान कर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X