मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीतापुर:विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, अंतिम संस्कार के दौरान करंट लगने से चाचा की भी मौत – Sitapur: A Young Man Dies After Consuming A Toxic Substance
सीतापुर

सीतापुर:विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, अंतिम संस्कार के दौरान करंट लगने से चाचा की भी मौत – Sitapur: A Young Man Dies After Consuming A Toxic Substance

November 17, 2026


Sitapur: A young man dies after consuming a toxic substance

मृतक दिलीप बाजपेई
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के रामकोट के पथरी गांव निवासी दिलीप बाजपेई (25) की मंगलवार को विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान करंट लगने से उनके चाचा राकेश (42) की भी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मंगलवार दोपहर दिलीप बाजपेई ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया था।

थानाध्यक्ष पीयूष सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए खेत पर पहुंचे, खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही थी। राकेश ने एक बांस उठा लिया जो कि तार के संपर्क में आ गया। अचानक उन्हें भी करंट लग गया। तुरंत ही परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनका मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सीओ विनय यादव ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X