मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:हाईकोर्ट के गेट पर असलहा के साथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल निलंबित – Head Constable Caught With A Weapon At The High Court Gate Has Been Suspended

November 17, 2026


सुल्तानपुर। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के गेट नंबर छह पर असलहे के साथ पकड़े गए कुड़वार थाने के हेड कांस्टेबल बाल गोविंद कुशवाहा पर विभागीय कार्रवाई की गई है। सोमवार को लखनऊ पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने उसे निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

उन्नाव जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सरोसी निवासी बाल गोविंद कुशवाहा जिले के कुड़वार थाने में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे। शुक्रवार दोपहर वह किसी काम से लखनऊ हाईकोर्ट पहुंचे थे। गेट नंबर छह पर सुरक्षा जांच के दौरान उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें असलहा मिला। हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और विभूतिखंड पुलिस को सूचना दी।

विभूतिखंड पुलिस ने हेड कांस्टेबल से असलहे के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वह उसके बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। घटना की रिपोर्ट सुल्तानपुर पुलिस को भेजी गई। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लखनऊ पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण से जुड़ी अन्य जानकारियां भी लखनऊ पुलिस से मांगी गई हैं। विभागीय जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हेड कांस्टेबल तमंचा लेकर हाईकोर्ट क्यों पहुंचा था और इसके पीछे क्या वजह थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X