सूरज से 350 गुना बड़े और 18000 गुना चमकीले तारे ने अपने ही साथी को खाया, 7 साल में पूरा निगल लिया
25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया
Last Updated:
खगोलविदों ने पहली बार एक तारे को अपने साथी तारे को निगलते देखा है. यह घटना एंड्रोमेडा गैलेक्सी में 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर हुई है. सूरज से 350 गुना चौड़े और 18000 गुना चमकीले इस तारे को बाओ नाम दिया गया है. महज 7 साल के भीतर इसने सूरज के 70 फीसदी द्रव्यमान वाले साथी तारे को अपने अंदर समा लिया. विस्फोट के चरम पर पहुंचने के 47 दिन बाद जेम्स वेब टेलीस्कोप ने इसका डेटा जुटाया.
वैज्ञानिकों ने पहली बार देखा तारों का विलय. (Illustration Credit: NASA, ESA, CSA, STScI, Leah Hustak (STScI); Science: Viraj Karambelkar (Columbia))
Space News in Hindi: पहली बार एस्ट्रोनॉमर्स ने एक तारे को अपने साथी तारे को निगलते हुए सीधे देखा है. यह अनोखी घटना हमारी पड़ोसी एंड्रोमेडा गैलेक्सी के बाहरी हिस्से में धरती से 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर घटी है. न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोफिजिसिस्ट और नासा हबल फेलो विराज करंबेलकर के नेतृत्व में हुई यह स्टडी 18 नवंबर को नेचर जर्नल में छपी है. रिसर्च टीम ने इस लाल सुपरजायंट तारे को बाओ नाम दिया है और इसका आधिकारिक नाम एटी 2025 एबाओ है. सूरज से 7 गुना भारी, 350 गुना चौड़े और 18000 गुना चमकीले इस तारे ने महज 7 साल में अपने साथी को निगल लिया. सूरज के 70 फीसदी द्रव्यमान वाला छोटा तारा इसके केंद्र से जा टकराया. विस्फोट के चरम पर पहुंचने के ठीक 47 दिन बाद नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने इसका डेटा जुटाया.
2018 से 2025 तक 6 टेलीस्कोप ने कैसे पकड़ा इस तारे का बदलता मिजाज?
जब कोई तारा अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंचता है तो वह फूलकर अपने मूल आकार से सैकड़ों गुना बड़ा हो जाता है. इस दौरान वह अपने आसपास घूमने वाली हर चीज को निगलने लगता है. बाइनरी स्टार सिस्टम में दो तारे एक-दूसरे की परिक्रमा करते हैं और कई बार बड़ा तारा अपने साथी को ही खा जाता है.
ऊपर से नीचे, बाएं से दाएं: कलाकार की इस कल्पना में, विलय से पहले तारे धूल के एक आवरण से घिरे हुए हैं; जैसे ही बड़े तारे ने दूसरे तारे को अपने अंदर समा लिया, तारे और अधिक चमकीले हो गए और साथी तारे की कक्षा धीमी होने लगी; इसके बाद एक विस्फोट हुआ; और विलय के बाद, ध्रुवों की तरफ धूल स्वतंत्र रूप से फैलने लगी. (Illustration Credit: NASA, ESA, CSA, STScI, Leah Hustak (STScI); Science: Viraj Karambelkar (Columbia))
बिग बाओ और लिटिल बाओ, कैसे छोटा वाला बड़े के पेट में जा धंसा?
जेम्स वेब के मिड-इन्फ्रारेड डेटा और कंप्यूटर सिमुलेशन की मदद से टीम ने इस घटना की हर कड़ी जोड़ी. विस्फोट से पहले ये दोनों तारे हजारों साल तक शांति से एक-दूसरे का चक्कर काट रहे थे. विशालकाय मुख्य तारे को टीम ने बिग बाओ नाम दिया जो सूरज से 7 गुना भारी, 350 गुना चौड़ा और 18000 गुना ज्यादा चमकीला था.
इस धमाके में सूरज के द्रव्यमान का 0.1 से 0.2 गुना पदार्थ अंतरिक्ष में बाहर छिटक गया. विराज करंबेलकर ने कहा, ‘जब हमने यह नजारा देखा तो मैं दंग रह गया था’.
दिसंबर 2025 में, नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से मिले अवलोकनों ने वह सबूत प्रदान दिया, जिसकी मदद से रिसर्चर्स एंड्रोमेडा गैलेक्सी में ‘बाओ’ (Bao) नाम के एक बाइनरी स्टार सिस्टम के विलय से पहले, उसके दौरान और उसके बाद क्या हुआ था, इसका पूरा विवरण फिर से तैयार कर सके. (Credit: NASA, ESA, CSA, STScI, Viraj Karambelkar (Columbia), Kishalay De (Columbia); Image Processing: Alyssa Pagan (STScI); Acknowledgment: DSS, Robert Gendler)

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login
