सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

सूर्य देव को धन्यवाद देने का अनोखा त्योहार है छठ :महंत – Chhath Is A Unique Festival For Expressing Gratitude To The Sun God: Mahant

November 16, 2026


कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के श्रद्धालुओं की ओर से छठ महापर्व के अवसर पर पूजा-अर्चना और सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि छठ महापर्व भगवान सूर्य देव के प्रति आभार व्यक्त करने का अनोखा त्योहार है।

सनातन धर्म में महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए कठिन व्रत रखती हैं। इस पर्व पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा की जाती है। महंत ने कहा कि षष्ठी माता बच्चों की रक्षा करने वाली देवी हैं। मान्यता है कि बच्चे के जन्म के छठे दिन उनकी पूजा करने से संतान का कल्याण होता है।

उन्होंने राजा प्रियव्रत की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि छठी मैया ने उनके मृत पुत्र को जीवनदान दिया था। तभी से उनकी पूजा की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं और छठ महापर्व सृष्टि चक्र का प्रतीक है। यह पर्व सिखाता है कि जीवन में उदय और अस्त दोनों का समान महत्व है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X