एक दूसरे की संस्कृति को समझना जरूरी :प्रो वीरेंद – Understanding Each Other’s Culture Is Essential: Prof. Virendra
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। यह आह्वान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल ने विश्वविद्यालय के डॉ. आरके सदन में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के पांचवें दिन द्वितीय तकनीकी सत्र में किया। उन्होंने कहा कि भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति हमारी पहचान है। एक-दूसरे की संस्कृति को जानना, समझना और सम्मान करना जरूरी है। भारतीय संस्कृति का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. धीमान, डॉ. सृष्टि शैफाली मिंज, पंकज यादव, डॉ. मेनका राजपूत, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. बंशीधर सिंह, डॉ. रामू एमएस, डॉ. सुभाष कुमार आदि माैजूद रहे।
