रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सैयद मोदी इंटरनेशनल:त्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद और तन्वी शर्मा फाइनल में पहुंचीं, भारत की नजरें दो खिताब पर – Treesa Jolly-gayatri Gopichand, Tanvi Sharma Enter Finals; India Eye Double Title At Syed Modi International
खेल

सैयद मोदी इंटरनेशनल:त्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद और तन्वी शर्मा फाइनल में पहुंचीं, भारत की नजरें दो खिताब पर – Treesa Jolly-gayatri Gopichand, Tanvi Sharma Enter Finals; India Eye Double Title At Syed Modi International

November 28, 2026


Treesa Jolly-Gayatri Gopichand, Tanvi Sharma Enter Finals; India Eye Double Title at Syed Modi International

त्रीसा-गायत्री
– फोटो : IANS

विस्तार

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गत चैंपियन त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के साथ युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने भी फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों भारतीय जोड़ियों और खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अब रविवार को भारत के पास दो खिताब जीतने का मौका होगा।

महिला युगल में शीर्ष वरीयता प्राप्त त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने यूक्रेन की तीसरी वरीयता प्राप्त पोलिना बुहरोवा और येवेनिया कांटेमिर को तीन गेम तक चले मुकाबले में 13-21, 21-10, 21-12 से हराया। एक गेम से पिछड़ने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो गेम जीतकर फाइनल का टिकट कटाया। यह इस टूर्नामेंट में त्रीसा और गायत्री का लगातार तीसरा फाइनल होगा। खिताबी मुकाबले में उनका सामना इंडोनेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त इस्याना स्याहिरा मेइदा और रिंजानी क्विन्नारा नास्तिने से होगा। इंडोनेशियाई जोड़ी ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की एबीगेल हैरिस और एस्टेले वैन लीउवेन को 21-13, 21-18 से हराया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X