ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। यातायात जागरूकता माह के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों और यातायात पुलिस की ओर से जब्त किए गए। 500 से अधिक प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, हूटर और मानक के विपरीत साइलेंसर सहित अन्य उपकरणों को बुलडोजर से नष्ट कराया गया। बढ़ौली चौराहे पर इन उपकरणों का विनष्टीकरण किया गया।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
सीओ अभिषेक वर्मा के निर्देशन और एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन में जब्त उपकरणों को नष्ट कराया गया। इस दौरान सीओ यातायात सुधीर सिंह, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।