शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
स्पा की आड़ में देह व्यापार:छापे में आपत्तिजनक हाल में मिले 16 युवक-युवतियां, जब्त सामान देखकर पुलिस भी चौंकी – Katni Police Raided A Spa Center And Apprehended 10 Women And 6 Men Found In A Compromising Position
कटनी

स्पा की आड़ में देह व्यापार:छापे में आपत्तिजनक हाल में मिले 16 युवक-युवतियां, जब्त सामान देखकर पुलिस भी चौंकी – Katni Police Raided A Spa Center And Apprehended 10 Women And 6 Men Found In A Compromising Position

November 3, 2026


Katni police raided a spa center and apprehended 10 women and 6 men found in a compromising position.

2 स्पा सेंटर में छापेमार कार्रवाई में मिली 10 लड़की और 6 लड़के।

विस्तार

कटनी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने शहर के दो स्पा सेंटरों में एक साथ दबिश दी गई है, जहां से 10 युवतियां और 6 युवक मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में थे। मौके से कामोत्तेजक दवा, शराब की बोतलें और दूसरी आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। अब इस कार्रवाई ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही गतिविधियों और इनके नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, पुलिस को आवा और नेचुरल थाई स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसी सूचना के बाद डीएसपी शिवा पाठक के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर दोनों सेंटरों पर एक साथ दबिश दी थी, जहां नेचुरल थाई स्पा सेंटर से 5 युवतियां और 5 युवक मिले। इसके बाद पुलिस ने आवा स्पा सेंटर पर छापा मारा और मौके से 5 युवतियों के साथ एक पुरुष पकड़ा है। दोनों जगहों से पकड़े गए कुल 16 युवक-युवतियों को पुलिस महिला थाने लेकर पहुंची है जिनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें- जबलपुर: कस्टडी में हथकड़ी के साथ दानिश अली और आसिफ पठान ने बनाई रील, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई युवतियों में मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा और नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस स्पा सेंटर समेत युवतियों के दस्तावेज और पुलिस वेरिफिकेशन की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन्हें स्पा सेंटर तक कौन लेकर आया और यहां किसके इशारे पर यह अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि पुलिस को मौके से मिली सामग्री को जब्त कर लिया गया है। दोनों स्पा सेंटरों के संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है फिलहाल सप्रेशन ऑफ इमोरल ट्रैफिक इन वुमेन एंड गर्ल्स एक्ट’ (SITA) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X