सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

हमीरपुर:17 सूत्री मांगों को लेकर गांधी चौक पर गरजे पेंशनर, 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में निकालेंगे रैली – Pensioners Raise Their Voices At Gandhi Chowk, Launch A Protest Against The Gov T Over A 17-point List Of Dema

November 16, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh

Updated Mon, 16 Nov 2026 03:41 PM IST

 पेंशनरों ने सरकार से 17 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और वार्ता के लिए बुलाने की मांग की। यदि सरकार बातचीत नहीं करती है, तो प्रदेशभर के पेंशनर परिवारों सहित आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति जिला हमीरपुर ने गांधी चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन पेंशनरों की अनदेखी और 17 सूत्री मांगों पर सरकार के नकारात्मक रवैये के विरोध में है। यह धरना लगातार तीन दिनों तक चलेगा। सोमवार को हमीरपुर में हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने की। इसमें कृषि विभाग से पृथ्वी राज शर्मा और शिक्षा विभाग से पुरुषोत्तम सहित करीब 70 पेंशनरों ने भाग लिया। पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नकारात्मक सोच और वादा खिलाफी पर रोष जताया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों और पेंशन बकाया का भुगतान नहीं कर रही है। जहां भुगतान हो रहा है, वहां किस्तों में राशि देकर पेंशनरों को परेशान किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X