सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, 21 घंटे बाद भी मामला दर्ज नहीं – Mp: Youth Crushed To Death By Tractor For Protesting Against Illegal Sand Excavation News In Hindi
सिंगरौली

एमपी:अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, 21 घंटे बाद भी मामला दर्ज नहीं – Mp: Youth Crushed To Death By Tractor For Protesting Against Illegal Sand Excavation News In Hindi

November 16, 2026


MP: Youth crushed to death by tractor for protesting against illegal sand excavation news in hindi

सांकेतिक

विस्तार

बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में रविवार शाम खेत से अवैध रूप से रेत ले जाने का विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में बिहरा निवासी 35 वर्षीय अरुण कोल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शाम लगभग पांच से छह बजे के बीच हुई। वारदात के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घटना के करीब 21 घंटे बीत जाने के बाद भी सोमवार दोपहर तक पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। पुलिस की इस ढिलाई से व्यथित होकर मृतक के स्वजन सोमवार सुबह से ही बैढ़न कोतवाली थाने में बैठकर न्याय की गुहार लगाते रहे।

विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचला

मृतक के चाचा चंद्रावली कोल ने बताया कि अरुण के खेत के पास स्थित नाले से रेत निकाली जा रही थी। रविवार को सुनील कुमार पटेल वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अवैध रेत उत्खनन करने पहुंचा। खेत खराब होने की बात कहकर अरुण और उसके पिता ने सुनील को रेत ले जाने से मना किया। इसके बावजूद आरोपी ने निकाली हुई रेत वहीं गिरा दी और ट्रैक्टर को अत्यधिक गति से भगाने लगा। अरुण तेजी से भागते ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। कुचले जाने के कारण अरुण की मौके पर ही मौत हो गई और चालक वाहन लेकर चंपत हो गया।

परिवार का इकलौता सहारा था अरुण

अवैध रेत खनन की बलि चढ़ा अरुण कोल अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके परिवार में पत्नी संगीता के अलावा तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें 14 वर्ष की बेटी रानू, 11 वर्ष का बेटा रंजित तथा आठ वर्ष का छोटा बेटा राजश्री शामिल हैं। अरुण के पास मात्र ढाई एकड़ कृषि भूमि थी। वह अपनी जमीन पर खेती करने के साथ-साथ खाली समय में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। अरुण की इस तरह अचानक हुई मृत्यु से पूरे परिवार पर रोजी-रोटी का गहरा संकट आ खड़ा हुआ है।

निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने कहा कि घटना के बाद से आरोपी चालक फरार है। पुलिस मर्ग कायम करने की विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है और मामले की छानबीन में जुटी है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से रेत माफिया का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन के समक्ष शिकायतें दर्ज कराईं, किंतु कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X