शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरक का भट्ट पर पलटवार:बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा – Harak Singh Rawat Counterattack On Bjp State President Mahendra Bhatt On Ghat Case
देहरादून

हरक का भट्ट पर पलटवार:बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा – Harak Singh Rawat Counterattack On Bjp State President Mahendra Bhatt On Ghat Case

November 4, 2026


Harak Singh Rawat counterattack on bjp State President Mahendra Bhatt on Ghat case

हरक सिंह रावत और महेंद्र भट्ट

विस्तार

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रहते हुए उन्हें नंदप्रयाग घाट में लोगों ने कमरे में बंद कर क्यों पीटा था। मेरे सवाल का जवाब दिए बिना भट्ट ने फिर से मुंह खोला तो मैं नंदप्रयाग घाट की घटना के पूरे चिट्ठे खोलूंगा।

भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ डॉ. हरक सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉ. रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष भट्ट को दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले अपने अतीत में झांकना चाहिए।

जेनी प्रकरण: महिला का वीडियो वायरल, कहा- एक दिन का समय दो, सबूत के साथ बताउंगी 2003 में क्या हुआ था

जेनी प्रकरण में सीबीआई जांच में क्लीन चिट के बाद भी मेरे ऊपर 23 साल पूरे मामले में आरोप लगाने से पहले भट्ट जवाब दे कि जब वे विधायक थे, नंदप्रयाग घाट में कमरे में बंद कर उन्हें लोगों ने क्यों पीटा था।

मेरे सवाल का भट्ट जवाब दें। यदि जवाब नहीं दिया और फिर मुंह खोला तो घाट की घटना का पूरे चिट्ठे खोलूंगा। उन्होंने चुनौती दी कि भट्ट के पास मेरे जितने काले चिट्ठे हैं खोले दें और मैं भी उनके काले चिट्ठे खोलूंगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X