हरिद्वार जिला जेल से बाहर आते ही उर्मिला सनावर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं। दोनों प्राथमिकी में अदालत से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को जेल से रिहा हुईं उर्मिला सनावर को पहले से तैनात देहरादून पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
ये भी पढे़ं…रुद्रप्रयाग: तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, आठ कुंतल फूलों से सजाया गया
जेल से बाहर निकलते ही पुलिस टीम उन्हें अपने साथ एसओजी कार्यालय ले गई। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। अदालत से राहत मिलने के बावजूद जेल के बाहर पुलिस की इस कार्रवाई ने उर्मिला सनावर की रिहाई को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।