शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरिद्वार:55 साल के बुजुर्ग हाथी की उपचार के दौरान मौत, रेडियो कॉलरिंग के लिए किया गया था चिह्नित – Haridwar News 55 Year Old Elephant Dies During Treatment Was Identified For Radio Collaring
हरिद्वार

हरिद्वार:55 साल के बुजुर्ग हाथी की उपचार के दौरान मौत, रेडियो कॉलरिंग के लिए किया गया था चिह्नित – Haridwar News 55 Year Old Elephant Dies During Treatment Was Identified For Radio Collaring

November 7, 2026


Haridwar news 55 year old elephant dies during treatment was identified for radio collaring

हाथी की मौत
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार में रेडियो कॉलरिंग के लिए चिह्नित करीब 55 वर्ष के एक वृद्ध हाथी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हाथी आबादी वाले क्षेत्रों और कृषि भूमि में विचरण करता था। कई बार वह हरिद्वार नगर की ओर भी आ जाता था। मानव-हाथी संघर्ष की आशंका और आगामी कुंभ मेला-2027 को देखते हुए उसे रेडियो कॉलर लगाने के लिए चिह्नित किया गया था।

वन विभाग के अनुसार, छह नवंबर को भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, WWF के विशेषज्ञों, अनुभवी वन्यजीव पशु चिकित्सकों और वन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेषज्ञों की देखरेख में हाथी को डार्ट किया। इसके बाद हाथी की स्थिति बिगड़ गई। टीम ने उसे ऑक्सीजन, CPR, रिवर्सल औषधि और IV फ्लूड देने के साथ आपातकालीन उपचार भी दिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

स्वतंत्र पशु चिकित्सक विशेषज्ञ समिति की ओर से किए गए पोस्टमार्टम में हाथी की उम्र करीब 55 वर्ष आंकी गई। जांच में अत्यधिक वृद्धावस्था से जुड़ी हृदय संबंधी समस्याएं पाई गईं। इनमें मायोकार्डियल फाइब्रोसिस और कार्डियोमायोपैथी जैसे बदलाव शामिल थे। ये समस्याएं डार्ट किए जाने के दौरान पैदा हुए शारीरिक तनाव को सहन करने में बाधक बनीं। वन विभाग के अनुसार, हाथी को बचाने के लिए पूरी टीम ने हरसंभव प्रयास किए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X