भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों के आक्रामक व्यवहार को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ए के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलते हुए हर्षित राणा अपने व्यवहार के कारण चर्चा में आ गए। मैदान पर उनकी आक्रामकता और अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने हर्षित के व्यवहार को गलत बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए। हरभजन ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से भी दखल देने की मांग की है।