शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हापुड़:गंगा पुल से नदी में कूदा युवक, गोताखोरों और नाविकों ने बचाई जान, इस वजह से जान देना चाहता था शख्स – Man Jumps Into River From Ganga Bridge Divers And Boatmen Save His Life Here Why He Wanted To End His Life In
हापुड़

हापुड़:गंगा पुल से नदी में कूदा युवक, गोताखोरों और नाविकों ने बचाई जान, इस वजह से जान देना चाहता था शख्स – Man Jumps Into River From Ganga Bridge Divers And Boatmen Save His Life Here Why He Wanted To End His Life In

November 1, 2026


Man jumps into river from Ganga bridge divers and boatmen save his life here why he wanted to end his life in

युवक ने लगाई छलांग

विस्तार

ब्रजघाट में शनिवार को अमरोहा के सादात नगर निवासी एक युवक ने गंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों और नाविकों को इसकी सूचना दी। इस पर गोताखोरों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए मोटरबोट से गंगा में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

जानकारी के अनुसार युवक घरेलू कलह के चलते परेशान था। इसी से क्षुब्ध होकर वह ब्रजघाट पहुंचा और आत्महत्या करने के इरादे से गंगा पुल पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदते देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाव के लिए गोताखोरों को बुलाया। 

सूचना मिलते ही गोताखोर राजमल केवट, दीपचंद केवट, मोहन केवट और नाविकों ने मोटरबोट लेकर तत्काल गंगा में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सीओ राहुल यादव का कहना है कि युवक को बचा लिया है परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X