शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हापुड़ में हादसा:एनएच-09 पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर-ट्राला पलटा, एक की मौत, दो गंभीर घायल – Hapur Accident: Cement-laden Tractor-trolley Overturns On Nh-09, One Dead, Two Seriously Injured
हापुड़

हापुड़ में हादसा:एनएच-09 पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर-ट्राला पलटा, एक की मौत, दो गंभीर घायल – Hapur Accident: Cement-laden Tractor-trolley Overturns On Nh-09, One Dead, Two Seriously Injured

November 12, 2026


Hapur Accident: Cement-Laden Tractor-Trolley Overturns on NH-09, One Dead, Two Seriously Injured

hapur accident
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-09 पर ततारपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया और तीन लोग नीचे दब गए। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से तीनों को निकाला। हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। 

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राला में सिकंदराबाद से सीमेंट लेकर हापुड़ की ओर आ रहा थे। जब वह थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 पर दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली सड़क पर ततारपुर गांव के सामने पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार जिला बदायूं के थाना जरीफनगर नंगला बायस वाजिदपुर का दीपक पुत्र चंद्रपाल और गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा के एनटीपीसी दादरी का अनुज पुत्र अमर सिंह  घायल हो गए। वहीं, उनके साथ मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X