शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी कब?:शुभमन ने बताई घरेलू क्रिकेट की शर्त; कहा- फिर दूर होगी ये दिक्कत! – Shubman Gill Says Hardik Pandya’s Return Will Solve India’s No. 7 And 8 Batting Concerns
क्रिकेट

हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी कब?:शुभमन ने बताई घरेलू क्रिकेट की शर्त; कहा- फिर दूर होगी ये दिक्कत! – Shubman Gill Says Hardik Pandya’s Return Will Solve India’s No. 7 And 8 Batting Concerns

November 3, 2026


Shubman Gill Says Hardik Pandya's Return Will Solve India's No. 7 and 8 Batting Concerns

हार्दिक और शुभमन
– फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी का बेसब्री से इंतजार है। चोट के कारण लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे हार्दिक की गैरमौजूदगी का असर टीम के संतुलन पर भी पड़ रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि हार्दिक की वापसी से टीम की सातवें और आठवें नंबर की बल्लेबाजी की समस्या दूर हो जाएगी। हालांकि, टीम इंडिया में लौटने से पहले हार्दिक को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज से पहले मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने हार्दिक की अहमियत, उनकी फिटनेस और वापसी की संभावनाओं पर बात की। कप्तान ने साफ किया कि टीम अगले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस ऑलराउंडर की वापसी का इंतजार कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X