रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हाल ए स्टेडियम :सात करोड़ के सिंथेटिक ट्रैक पर दाैड़ लगा रहे कुत्ते – State Of The Stadium: Dogs Running On A Seven-crore Synthetic Track
कैथल

हाल ए स्टेडियम :सात करोड़ के सिंथेटिक ट्रैक पर दाैड़ लगा रहे कुत्ते – State Of The Stadium: Dogs Running On A Seven-crore Synthetic Track

November 22, 2026


करनाल। कर्ण स्टेडियम में 6.95 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया सिंथेटिक ट्रैक रखरखाव के अभाव और अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है। सुबह के समय ट्रैक पर खिलाड़ियों से पहले आवारा कुत्ते दौड़ लगाते नजर आते हैं। जब एथलीट अभ्यास के लिए पहुंचते हैं, तो उन्हें ट्रैक पर हर 100 मीटर की दूरी पर गंदगी पसरी मिलती है।

सिंथेटिक ट्रैक के चारों ओर बनी रिंगनुमा पट्टी (इनर बॉर्डर) का काफी हिस्सा गायब हो चुका है। इसके साथ ही पानी की निकासी के लिए बनाई गई ड्रेन के छिद्र भी कई जगह से बंद पड़े हैं। बारिश के दौरान पानी की निकासी न होने से ट्रैक किनारों से उखड़ने लगा है और कई स्थानों पर सिंथेटिक रबड़ भी खराब हो रही है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो विभाग को करीब सात करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लाखों के लैंडिंग पिट किए क्षतिग्रस्त

सिंथेटिक ट्रैक के बगल में पोल वॉल्ट खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए रखे गए विशेष मोटे और बड़े गद्दों (लैंडिंग पिट) पर भी सुबह के समय कुत्ते आराम फरमाते मिलते हैं। कुत्तों ने इन गद्दों को नोच-नोचकर इस कदर क्षतिग्रस्त कर दिया है कि लाखों रुपये की लागत से खरीदे गए ये गद्दे अब खिलाड़ियों के इस्तेमाल के लायक नहीं बचे हैं। गौरतलब है कि कर्ण स्टेडियम में प्रतिदिन करीब एक हजार खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करने आते हैं, जिन्हें इन अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है।

खिलाड़ी बोले

कुत्तों से लगता है डर, कहीं काट न लें

सुबह पांच बजे जब हम अभ्यास के लिए आते हैं, तो यहां कुत्तों की भरमार होती है। छह बजे तक सभी उठकर सिंथेटिक ट्रैक पर चक्कर लगाने लगते हैं। दौड़ते समय कई बार कुत्ते काटने को भी दौड़ते हैं, जिससे हर समय चोटिल होने का डर बना रहता है। – अरमान, एथलीट

गद्दों पर सोते हैं आठ से 10 कुत्ते

सिंथेटिक ट्रैक के पास रखे गद्दों पर रोजाना आठ से 10 कुत्ते सोते हुए मिलते हैं। रातभर ट्रैक पर गंदगी फैलाने के बाद ये कुत्ते गद्दों को फाड़ते हैं और थककर उन्हीं पर सो जाते हैं। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। – राजीव, एथलीट

इस मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा। कुछ समय पहले सभी कुत्ते यहां से भगा दिए गए थे, लेकिन अब वे दोबारा आ गए हैं। रात के समय कुत्तों को स्टेडियम में आने से रोकने के लिए चौकीदार की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही ट्रैक के चारों ओर बंद पड़े पानी निकासी के छिद्रों को भी जल्द खुलवा दिया जाएगा। — सत्यवीर सिंह, जिला खेल अधिकारी, करनाल

कर्ण स्टेडियम में सात करोड़ की लागत से बने सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ लगाते कुत्ते। संवाद

कर्ण स्टेडियम में सात करोड़ की लागत से बने सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ लगाते कुत्ते। संवाद

कर्ण स्टेडियम में सात करोड़ की लागत से बने सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ लगाते कुत्ते। संवाद

कर्ण स्टेडियम में सात करोड़ की लागत से बने सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ लगाते कुत्ते। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X