रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरा 47 वर्षीय व्यक्ति, मौके पर मची अफरा-तफरी; अस्पताल में मौत – Kangra Mohatli Bike Accident Man Dies After Trying To Save Dog
कांगड़ा

हिमाचल:कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरा 47 वर्षीय व्यक्ति, मौके पर मची अफरा-तफरी; अस्पताल में मौत – Kangra Mohatli Bike Accident Man Dies After Trying To Save Dog

November 25, 2026


kangra mohatli bike accident man dies after trying to save dog

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।

विस्तार

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहटली स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंद्र सिंह निवासी गांव पनवां, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। वह जम्मू में एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, राजिंद्र सिंह सुबह करीब 6:45 बजे अपनी बुलेट बाइक पर जालंधर से पठानकोट की ओर जा रहे थे। मोहटली के पास अचानक उनकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सर्विस रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राजिंद्र सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता निर्मल सिंह ने पुलिस को बताया कि राजिंद्र को पहले दिल का दौरा पड़ चुका था और वह नियमित रूप से दवाइयां ले रहे थे। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे में किसी अन्य वाहन की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शी पार्वती देवी के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने शव का नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X