शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:धनतेरस पर प्रदेश के बाजारों में बरसा धन, 5500 करोड़ का कारोबार, खरीदारी करने उमड़े लोग – Markets Across The State See A Windfall On Dhanteras; Business Worth ₹5,500 Crore Recorded, With Strong Sales
शिमला

हिमाचल:धनतेरस पर प्रदेश के बाजारों में बरसा धन, 5500 करोड़ का कारोबार, खरीदारी करने उमड़े लोग – Markets Across The State See A Windfall On Dhanteras; Business Worth ₹5,500 Crore Recorded, With Strong Sales

November 6, 2026


Markets across the state see a windfall on Dhanteras; business worth ₹5,500 crore recorded, with strong sales

धनतेरस पर प्रदेश के बाजारों में बरसा धन।

विस्तार

धनतेरस के पर्व पर हिमाचल प्रदेश के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। प्रदेशभर में करीब 5500 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेशभर में 1200 से अधिक वाहन शुक्रवार को खरीदे गए। सोने-चांदी के आभूषण बीते साल के मुकाबले हालांकि कम बिके लेकिन लोगों ने शुभ मुहूर्त में अपने बजट के अनुसार खरीदारी जरूर की। उधर, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान लोगों की पहली पसंद रहे। शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। राजधानी शिमला में धनतेरस पर वाहनों की खूब बिक्री हुई। शहर में 400 से अधिक गाड़ियां बिकने का अनुमान है। वाहन शोरूम में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X