शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:शादी से दो दिन पहले दुल्हन फरार, 16 लाख के गहने और 1.80 लाख कैश समेत गाजियाबाद में पकड़ी गई – Bride Absconds With Jewellery Cash Before Wedding Bharari Bilaspur
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल:शादी से दो दिन पहले दुल्हन फरार, 16 लाख के गहने और 1.80 लाख कैश समेत गाजियाबाद में पकड़ी गई – Bride Absconds With Jewellery Cash Before Wedding Bharari Bilaspur

November 10, 2026


bride absconds with jewellery cash before wedding bharari bilaspur

बिलासपुर में शादी से पहले गायब हुए गहने और नकदी बरामद
नेटवर्क

विस्तार

घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार विवाह की रस्मों के लिए उत्साहित था और छह नवंबर को शादी संपन्न कराने की योजना थी। लेकिन समारोह से महज दो दिन पहले चार नवंबर को होने वाली दुल्हन के अचानक लापता होने से परिवार की खुशियां चिंता में बदल गईं। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये नकदी लेकर चली गई।

मामले की शिकायत मिलने के बाद भराड़ी पुलिस ने जांच शुरू की। युवती के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें- हिमाचल: सोलन बाईपास पर गलत दिशा से आ रहे ऑटो का कहर, दो कारों से टकराकर पलटा; देखें वीडियो

छह नवंबर को होनी थीं शादी की रस्में

जानकारी के अनुसार, भराड़ी थाना क्षेत्र के एक युवक का विवाह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी युवती से तय हुआ था। इसके बाद युवक युवती को अपने घर ले आया था। शादी की तैयारियों के दौरान युवती को युवक की बहन के घर हटवाड़ में ठहराया गया था। परिवार में छह नवंबर को विवाह की रस्में पूरी करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच चार नवंबर को युवती अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने जब घर में रखे सामान की जांच की तो सोने के आभूषण और नकदी भी नहीं मिले। परिवार के मुताबिक, गायब हुए सामान की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये थी और नकदी 1.80 लाख रुपये थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X