शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:कुठेड़ा में कमरे से 8.41 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार – 8.41 Grams Of ‘chitta’ (synthetic Drug) Recovered From A Room In Kutheda; Two Arrested

November 13, 2026


भराड़ी पुलिस ने रिहायशी कमरे में दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भराड़ी पुलिस ने कुठेड़ा में एक रिहायशी कमरे की तलाशी लेकर 8.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार भराड़ी थाना की टीम ने गुप्त सूचना एवं नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के तहत कुठेड़ा स्थित एक रिहायशी कमरे की तलाशी ली। इस दौरान वहां से 8.41 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विनोद कुमार उर्फ बोदी (32) निवासी कुठेड़ा और साहिल शर्मा (31) निवासी भ्योल, डाकघर लैहरी सरेल, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना भराड़ी में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X