हिमाचल:शीतकालीन स्कूलों में नौ दिसंबर से वार्षिक परीक्षाएं, समग्र शिक्षा ने जारी की डेटशीट – Himachal Winter School Annual Exam Date Sheet 2026

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।
November 14, 2026

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।
हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की योगात्मक मूल्यांकन-दो परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होंगी। समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय ने शुक्रवार को कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 14 से 18 दिसंबर तक होंगी। छठी से आठवीं की परीक्षाएं नौ से 19 दिसंबर तक आयोजित होंगी।
समग्र शिक्षा की ओर से जारी अधिसूचना में परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। विद्यार्थियों को अपनी सुविधानुसार किसी भी भाषा में प्रश्नों के उत्तर देने की छूट रहेगी। निर्देशों के अनुसार कक्षा छठी और सातवीं के ड्राइंग विषय तथा पंजाबी, उर्दू, संगीत सहित अन्य वैकल्पिक विषयों के प्रश्नपत्र संबंधित स्कूल अपने स्तर पर तैयार करेंगे।
वहीं, परीक्षाओं का समय हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से बोर्ड कक्षाओं के लिए निर्धारित समय के अनुरूप रहेगा। यदि भारी बारिश, बर्फबारी, प्राकृतिक आपदा, सड़कें बंद होने या किसी अन्य अपरिहार्य स्थानीय परिस्थिति के कारण निर्धारित तिथि पर परीक्षा करवाना संभव नहीं होता है तो संबंधित स्कूल अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित कर सकेंगे। हालांकि, ऐसी स्थिति में स्कूलों को स्कूल शिक्षा निदेशालय और समग्र शिक्षा को पहले सूचित करना अनिवार्य होगा। समग्र शिक्षा ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रश्नपत्रों के वितरण, उनकी गोपनीयता और परीक्षा संचालन से संबंधित निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
November 14, 2026
सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : pexel विस्तार हिमाचल प्रदेश में मधुमेह यानी डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि अब यह बीमारी केवल अधिक उम्र के लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। प्रदेश में मधुमेह के मरीजों में 22.33 फीसदी […]
November 14, 2026
World Diabetes Day 2026 नेटवर्क विस्तार बदलती जीवनशैली, खानपान की गलत आदतों और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण मधुमेह यानी डायबिटीज का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जंक फूड, फास्ट फूड, मीठे पेय पदार्थों […]
November 13, 2026
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ ……………………. चंडीगढ़ और पंजाब के लिए जरूरी …………………………………………….. रेलवे ट्रैक पर किए जा रहे बदलावों का जायजा लेकर टीम तैयार करेगी रिपोर्ट नियमों के अनुरूप मरम्मत नहीं होने वाले स्थानों पर फिर से करवाए जाएंगे जरूरी बदलाव संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर हो रहे मरम्मत कार्यों […]
