शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:महीनों से गायब हैं सफाई कर्मचारी, महिलाओं ने उठाई झाड़ू और फावड़ा, खुद की नालियों की साफ-सफाई – Kanpur Sanitation Workers Missing For Months Women Pick Up Brooms And Shovels To Clean Their Own Drains
कानपुर

November 14, 2026

Kanpur Sanitation workers missing for months women pick up brooms and shovels to clean their own drains

नाली की सफाई करती ग्रामीण महिला
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शिवराजपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मुस्ता गांव में ग्राम पंचायत की बड़ी लापरवाही और सफाई व्यवस्था की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। गांव में लंबे समय से सफाई कर्मचारी न आने के कारण नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी रास्तों और सड़कों पर फैला हुआ है।

जलभराव और गंदगी के इस नरक जैसे माहौल से परेशान होकर आखिरकार गांव की महिलाएं खुद ही सड़कों पर उतर आईं और हाथों में औजार लेकर खुद ही नालियों की सफाई करने लगीं। महिलाओं का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X