नन्हें बच्चों को बहलाने और खाला खिलाने के लिए दिया जाने वाला मोबाइल फोन खतरनाक साबित हो रहा है। मोबाइल अधिक समय तक देखने से बच्चों का दिमागी ही नहीं, बल्कि शारीरिक विकास भी रुक रहा है। इसका खुलासा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से किए क्लीनिकल समीक्षा अध्ययन में हुआ है। अध्ययन में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। अध्ययन शून्य से 5 साल की उम्र में बच्चों में हो रहे बदलाव को लेकर किया गया है। अध्ययन इसी माह जर्नल ऑफ पायनियरिंग मेडिकल साइंसेज और मेड लेटर में प्रकाशित किया है। ऐसे बच्चे देरी से बोलना सीख रहे हैं।