रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल में कोहरे का अटैक:मंडी-हमीरपुर में 20 मीटर रह गई दृश्यता; ताबो में -6.1 डिग्री; रातें हो रहीं ठंडी – Himachal Weather Fog Mandi Hamirpur Visibility 20 Meters Tabo Minus 6.1
कांगड़ा

हिमाचल में कोहरे का अटैक:मंडी-हमीरपुर में 20 मीटर रह गई दृश्यता; ताबो में -6.1 डिग्री; रातें हो रहीं ठंडी – Himachal Weather Fog Mandi Hamirpur Visibility 20 Meters Tabo Minus 6.1

November 26, 2026


himachal weather fog mandi hamirpur visibility 20 meters tabo minus 6.1

नेरचौक में धुंध के दौरान का नजारा।
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से लोगों को परेशानी हो रही है। मंडी और हमीरपुर जिले के कई इलाकों में दृश्यता घटकर 20 से 30 मीटर तक रह गई है। वहीं, जनजातीय क्षेत्र ताबो में रात का तापमान गिरकर माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंडी जिले की बल्ह घाटी में सुंदरनगर से गुटकर तक सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक धुंध छाई रही। हमीरपुर जिले के सुजानपुर, हमीरपुर और नादौन सहित कई क्षेत्रों में भी सुबह और शाम कोहरा पड़ रहा है। इससे खासकर वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।

29 नवंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 नवंबर तक जलाशयों के आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह के समय दृश्यता कम रहने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में मौसम शुष्क बना रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X