शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल में हाल:फोरलेन की भेंट चढ़ा स्कूल भवन, चार साल से दो दुकानों में चल रही 52 बच्चों की पढ़ाई; जानें – Alsu Primary School Building Pending Four Years Mandi
मंडी

हिमाचल में हाल:फोरलेन की भेंट चढ़ा स्कूल भवन, चार साल से दो दुकानों में चल रही 52 बच्चों की पढ़ाई; जानें – Alsu Primary School Building Pending Four Years Mandi

November 3, 2026


alsu primary school building pending four years mandi

फोरलेन निर्माण के दौरान अलसू प्राथमिक स्कूल का पुराना भवन टूट गया था।
नेटवर्क

विस्तार

फोरलेन निर्माण के कारण विकास की भेंट चढ़ा राजकीय प्राथमिक स्कूल अलसू का भवन आज तक दोबारा नहीं बन पाया है। पुराना भवन टूटने के बाद पिछले चार साल से यह स्कूल किराये की दो दुकानों में चल रहा है। मौके पर हालात देखें तो नर्सरी से पांचवीं तक के 52 बच्चों की पढ़ाई दो किराये की दुकानों में सिमटी हुई है। कक्षाओं के संचालन में शिक्षकों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बच्चों के लिए खेल मैदान नहीं है। सड़क नजदीक होने के कारण वाहनों की आवाजाही का खतरा बना रहता है। बंदरों की मौजूदगी भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। स्कूल में एक ही शौचालय है, जिसका इस्तेमाल शिक्षक और बच्चे दोनों करते हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X