रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमालय की खामोश शिकारी का खुला राज:24 घंटे में सिर्फ 3 घंटे एक्टिव रहती है तिब्बती लोमड़ी, सामने आई खास बातें – The Tibetan Fox Is At Its Most Active For Only Three Hours Out Of The 24 Hours In A Day.
जम्मू

November 22, 2026

The Tibetan fox is at its most active for only three hours out of the 24 hours in a day.

तिब्बती लोमड़ी

विस्तार

ट्रांस हिमालयन क्षेत्र में पाई जाने वाली तिब्बती लोमड़ी दिन और रात मिलाकर 24 घंटे में केवल तीन घंटे सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है। सुबह छह बजे से लेकर सात बजे तक और शाम को सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक। लद्दाख के चांगथांग में त्सोकर, हानले और मार्सिमिकला क्षेत्रों में 13 कैमरा ट्रैप लगाकर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है। बीते अप्रैल में शुरू हुआ यह अध्ययन करीब 40 दिन तक चला। इस दौरान तिब्बती लोमड़ी ज्यादातर चट्टानी इलाकों में पाई गईं। ये इलाके 4,600 मीटर से लेकर 5,400 मीटर के बीच थी। यह लोमड़ी ज्यादातर कम ढलान वाले इलाकों में देखी गईं। इसकी गतिविधि का पैटर्न रेड फॉक्स से काफी हद तक मेल खाता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X