रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
12 करोड़ की Rolls-Royce से 4 करोड़ की Ferrari तक, Kavya Maran के गैराज में शामिल हैं ये लग्जरी कार
ऑटो

12 करोड़ की Rolls-Royce से 4 करोड़ की Ferrari तक, Kavya Maran के गैराज में शामिल हैं ये लग्जरी कार

November 15, 2026


Last Updated:

सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहती हैं. उनके कार कलेक्शन में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली Rolls-Royce Phantom VIII से लेकर स्पोर्टी Ferrari Roma और इलेक्ट्रिक BMW i7 तक शामिल हैं. इन गाड़ियों की कीमत और फीचर्स जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. देखिए काव्या मारन के गैराज में मौजूद 4 करोड़ों की लग्जरी कारों की पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Kavya Maran के गैराज में शामिल हैं ये लग्जरी कारZoom

Kavya Maran Car Collection: देखिए पूरी लिस्ट.

आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO और को-ओनर Kavya Maran इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में आयोजित एक निजी डेस्टिनेशन वेडिंग समारोह में मशहूर म्यूजिक कंपोजर Anirudh Ravichander के साथ सात फेरे लिए हैं. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही अब फैंस की नजरें उनके शाही लाइफस्टाइल पर भी टिक गई हैं.

Sun Group के चेयरमैन Kalanithi Maran की बेटी काव्या अपनी बेशकीमती और लग्जरी कारों के कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं. उनके गैराज में दुनियाभर के पॉपुलर ऑटोमोबाइल ब्रांड्स की गाड़ियां मौजूद हैं, जो अल्ट्रा-लग्जरी कम्फर्ट से लेकर सुपरफास्ट स्पीड और मॉडर्न इलेक्ट्रिक तकनीक का बेहतरीन मेल पेश करती हैं. आइए जानते हैं काव्या मारन के कार कलेक्शन में क्या कुछ शामिल है?

1. Rolls-Royce Phantom VIII EWB

काव्या मारन के कार कलेक्शन की सबसे महंगी और शाही गाड़ी रोल्स-रॉयस फैंटम VIII एक्सटेंडेड व्हीलबेस है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 12.2 करोड़ रुपये है. इसमें 6.75-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन लगा है, जो 571 bhp की पावर और 900 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. लाइट गोल्ड और ब्लैक डुअल-टोन शेड वाली ये अल्ट्रा-लग्जरी सेडान 21 इंच के अलॉय व्हील्स और बेहतरीन केबिन कम्फर्ट के लिए जानी जाती है.

2. Bentley Bentayga EWB

उनके गैराज में दूसरी सबसे खास गाड़ी बेंटले बेंटायगा ईडब्ल्यूबी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है. रेड कलर की इस लग्जरी एसयूवी में 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 542 bhp पावर प्रोड्यूस करता है और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है. 22 इंच के स्टाइलिश व्हील्स और एक्सटेंडेड व्हीलबेस के कारण इसमें बेहतरीन लेगरूम और लग्जरी फीचर्स मिलते हैं.

3. Ferrari Roma

रफ्तार के रोमांच के लिए काव्या मारन के पास आइकॉनिक रेड कलर की फेरारी रोमा स्पोर्ट्स कार भी है, जिसकी कीमत 3.76 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपये के बीच है. इसमें 3.9 लीटर का दमदार ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है. शानदार एयरोडायनामिक डिजाइन वाली ये इटैलियन ग्रैंड टूरर कार महज 3.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है.

4. BMW i7

पारंपरिक पेट्रोल कारों के साथ काव्या के फ्लीट में बीएमडब्ल्यू की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान BMW i7 भी शामिल है. ब्लैक सफायर मेटैलिक कलर की इस लग्जरी ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 2.03 करोड़ से 2.13 करोड़ रुपये के आसपास है. इसमें 101.7 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 603 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देता है.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X