शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
34.05 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹4,98,900! ये है Maruti की बेस्ट सेलिंग कार; दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास
ऑटो

34.05 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹4,98,900! ये है Maruti की बेस्ट सेलिंग कार; दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास

November 14, 2026


Last Updated:

अक्टूबर 2026 में Maruti Suzuki की कारों की बिक्री में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. Wagon R ने बिक्री के मामले में नंबर-1 का खिताब अपने नाम किया, जबकि SUV सेगमेंट की Brezza ने सालाना आधार पर करीब 86% की शानदार ग्रोथ दर्ज की. दूसरी ओर, Dzire की बिक्री में मामूली गिरावट आई है. जानिए कंपनी की किन कारों को मिला ग्राहकों का सबसे ज्यादा प्यार और किस मॉडल की कितनी यूनिट बिकी हैं.

Maruti Suzuki Wagon R: अक्टूबर 2026 की कार सेल्स रिपोर्ट में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है. इस महीने वैगनआर की कुल 23,747 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल अक्टूबर 2025 की 18,970 यूनिट के मुकाबले 4,777 अधिक हैं. सालाना आधार पर इसमें 25.18 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की गई है और इसका मार्केट शेयर 11.18 प्रतिशत रहा.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4,98,900 से शुरू होती है. क्लासिक टॉल-बॉय डिजाइन और बड़ा केबिन बेहतरीन हेडरूम, 341 लीटर बूट स्पेस और आरामदायक राइड देता है. फीचर्स में 7 इंच SmartPlay टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले और कीलेस एंट्री शामिल हैं. सेफ्टी के लिए अब 6 एयरबैग्स, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और ABS+EBD स्टैंडर्ड मिलते हैं. ये 1.0L, 1.2L पेट्रोल और 1.0L CNG इंजन (MT/AMT) में उपलब्ध है, जो पेट्रोल पर 25.19 kmpl तक और CNG पर 34.05 km/kg का शानदार माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Brezza: बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति ब्रेजा रही, जिसने सबसे तेज ग्रोथ दिखाई है. अक्टूबर 2026 में ब्रेजा की 22,436 गाड़ियां बिकी हैं, जबकि अक्टूबर 2025 में ये आंकड़ा केवल 12,072 यूनिट का था. इस तरह ब्रेजा की बिक्री में 10,364 यूनिट का इजाफा हुआ है, जो 85.85 प्रतिशत की जबरदस्त सालाना बढ़त और 10.56 प्रतिशत हिस्सेदारी को दर्शाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Maruti Suzuki Baleno: तीसरे स्थान पर मारुति बलेनो ने अपनी जगह पक्की की है, जिसकी अक्टूबर 2026 में कुल 20,919 यूनिट की बिक्री हुई. पिछले साल इसी महीने में बलेनो की 16,873 यूनिट बिकी थीं, जिससे इस बार 4,046 गाड़ियों की बढ़त मिली है. सालाना आधार पर बलेनो की बिक्री में 23.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कुल शेयर में इसका योगदान 9.85 प्रतिशत रहा.

Maruti Suzuki Dzire: चौथे नंबर पर रहने वाली मारुति डिजायर इस टॉप 5 लिस्ट में एकमात्र ऐसी कार रही जिसकी बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई. अक्टूबर 2026 में डिजायर की 20,649 यूनिट बिकी हैं, जो अक्टूबर 2025 की 20,791 यूनिट की तुलना में 142 यूनिट कम हैं. इसमें -0.68 प्रतिशत की हल्की सालाना गिरावट दर्ज हुई, हालांकि इसका मार्केट शेयर 9.72 प्रतिशत बना रहा.

Maruti Suzuki Ertiga: पांचवें पायदान पर मारुति अर्टिगा ने स्टेबल परफॉरमेंस करते हुए अपनी जगह बनाई है. अक्टूबर 2026 में अर्टिगा की 20,641 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल अक्टूबर 2025 की 20,087 यूनिट से 554 यूनिट ज्यादा है. इस एमपीवी ने सालाना आधार पर 2.76 प्रतिशत की पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है और इसका मार्केट शेयर 9.72 प्रतिशत रहा.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा अक्तूबर 2026 में Fronx की 20,014 यूनिट, Swift की 18,866 यूनिट, Victoris की 16,792 यूनिट, Eeco की 13,720 यूनिट, Alto की 11,523 यूनिट, Grand Vitara की 11,200 यूनिट, Celerio की 4607 यूनिट, XL6 की 3785 यूनिट, eVitara की 2015 यूनिट, Jimny की 601 यूनिट, S-Presso की 566 यूनिट और Invicto की मात्र 303 यूनिट बिकी हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X