19.31 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इस SUV की दम पर चल रही Skoda की ‘दुकान’; कीमत मात्र ₹7,59,000 से शुरू
Last Updated:
अक्टूबर 2026 में Skoda और Volkswagen की कारों की बिक्री में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला. Skoda Kylaq एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, लेकिन इसकी बिक्री में सालाना 22% की गिरावट आई. दूसरी ओर, Slavia ने 60% से ज्यादा की शानदार ग्रोथ दर्ज कर सबको चौंका दिया. Volkswagen Virtus, Taigun और Skoda Kodiaq समेत बाकी कारों का प्रदर्शन कैसा रहा? पूरी सेल्स रिपोर्ट यहां जानें.
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7,59,000 से शुरू होती है. काइलैक मॉडर्न-सॉलिड डिजाइन में ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलैंप, 17-इंच अलॉय व्हील्स और 189 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है. केबिन में 446 लीटर बूट स्पेस, 10.1-इंच टचस्क्रीन, 8-इंच डिजिटल क्लस्टर, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं. सेफ्टी के लिए 5-स्टार BNCAP रेटिंग और 6 एयरबैग हैं. इसका 1.0L TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन 115 PS पावर और 19.31 kmpl तक माइलेज देता है.
Skoda Slavia: बिक्री के मामले में स्कोडा स्लाविया दूसरे स्थान पर रही और ये इस लिस्ट की एकमात्र कार है जिसने शानदार सालाना बढ़त दर्ज की. अक्टूबर 2026 में स्लाविया की 2,638 यूनिट्स बिकी हैं, जो अक्टूबर 2025 की 1,648 यूनिट के मुकाबले 990 यूनिट ज्यादा है. इस सेडान ने 60.07 प्रतिशत की जबरदस्त सालाना ग्रोथ हासिल की और स्कोडा की कुल बिक्री में इसका मार्केट शेयर 33.80 प्रतिशत रहा.
Volkswagen Virtus: तीसरे पायदान पर फॉक्सवैगन वर्टस ने अपनी जगह बनाई, जो अपनी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार साबित हुई. अक्टूबर 2026 में इसकी 1,888 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,453 यूनिट बिकी थीं. सालाना आधार पर इसमें 565 यूनिट यानी 23.03 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है, लेकिन फॉक्सवैगन की कुल बिक्री में इसका योगदान 64.81 प्रतिशत रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Skoda Kushaq: चौथे नंबर पर स्कोडा की मिड-साइज एसयूवी कुशाक रही. अक्टूबर 2026 में कंपनी ने इसकी 1,097 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल अक्टूबर 2025 की 1,219 यूनिट की तुलना में 122 यूनिट कम है. कुशाक की बिक्री में सालाना आधार पर 10.01 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई है. वर्तमान में स्कोडा के कुल सेल्स वॉल्यूम में इस एसयूवी की हिस्सेदारी 14.06 प्रतिशत है.
Volkswagen Taigun: पांचवें स्थान पर फॉक्सवैगन टाइगुन रही, जिसकी बिक्री में इस महीने बड़ी गिरावट देखने को मिली. अक्टूबर 2026 में टाइगुन की केवल 939 यूनिट ही बिक सकीं, जबकि अक्टूबर 2025 में ये आंकड़ा 1,560 यूनिट था. सालाना आधार पर इसमें 621 यूनिट या 39.81 प्रतिशत की कमी आई है. गिरावट के बावजूद, फॉक्सवैगन की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 32.23 प्रतिशत रही.
Skoda Kodiaq: छठे नंबर पर स्कोडा की प्रीमियम एसयूवी कोडियाक है, जिसकी बिक्री काफी सीमित रही. अक्टूबर 2026 में कोडियाक की महज 116 यूनिट ही बिक पाईं, जो अक्टूबर 2025 में बिकी 305 यूनिट के मुकाबले 189 यूनिट कम है. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 61.97 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है और स्कोडा की कुल बिक्री में इसका हिस्सा केवल 1.49 प्रतिशत रहा.
Volkswagen Tayron: सातवें पायदान पर फॉक्सवैगन की नई एसयूवी टेरॉन रही. अक्टूबर 2026 में कंपनी ने इस मॉडल की 82 यूनिट की बिक्री दर्ज की है. शुरुआती दौर में होने के बावजूद, फॉक्सवैगन की कुल मासिक बिक्री में टेरॉन ने 2.81 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर ली है.
Volkswagen Tiguan: इस लिस्ट में सबसे कम बिकने वाली कार फॉक्सवैगन टिगुआन रही, जो आठवें स्थान पर है. अक्टूबर 2026 में इसकी मात्र 4 यूनिट ही बिक सकीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2025 में इसकी 33 यूनिट की बिक्री हुई थी. इसमें सालाना आधार पर 29 यूनिट यानी 87.88 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है और कंपनी की कुल बिक्री में इसका शेयर महज 0.14 प्रतिशत रहा.
