शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
34 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹8.73 लाख; Toyota Glanza का ये वेरिएंट है सर्वगुण संपन्न!
ऑटो

34 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹8.73 लाख; Toyota Glanza का ये वेरिएंट है सर्वगुण संपन्न!

October 31, 2026


Last Updated:

2026 Toyota Glanza खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसका G वेरिएंट आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. नई ग्लैंजा में बदला हुआ 1.2 लीटर इंजन, 6 एयरबैग्स, वायरलेस चार्जिंग और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. खास बात ये है कि टॉप वेरिएंट्स के मुकाबले G ट्रिम बजट और फीचर्स के बीच अच्छा तालमेल बनाता है. इसकी कीमत ₹8.73 लाख से शुरू होती है. जानिए पेट्रोल और CNG मॉडल में कौन-सा विकल्प आपके लिए सही रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Toyota Glanza का ये वेरिएंट है सर्वगुण संपन्न! जानिए कीमत-खासियतZoom

Toyota Glanza Facelift का Most VFM जानिए.

टोयोटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को हाल ही में कई बड़े मैकेनिकल और कॉस्मेटिक बदलावों के साथ बाजार में उतारा है. नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन और सेफ्टी किट में देखने को मिलता है. अगर आप 2026 मॉडल में बजट और फीचर्स का सही तालमेल चाहते हैं, तो इसका G वेरिएंट अब भी वैल्यू फॉर मनी (VFM) विकल्प है.

नई ग्लैंजा के टॉप ट्रिम्स (V और नया V(O)) की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जबकि G वेरिएंट में दैनिक जरूरत के साथ-साथ कई नए प्रीमियम फीचर्स बिना बजट बिगाड़े मिल जाते हैं. इसमें नया ज्यादा माइलेज देने वाला इंजन, शार्प नया लुक, वेंटिलेटेड कम्फर्ट और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स जैसी खूबियां इसे समझदार फैमिली खरीदारों के लिए बेस्ट बनाती हैं. आइए जानते हैं कि ग्लैंजा फेसलिफ्ट के जी वेरिएंट में क्या ऑफर किया गया है और इसकी कीमत क्या है?

2026 Toyota Glanza G वेरिएंट की कीमत-

  1. G पेट्रोल MT: ₹8.73 लाख
  2. G पेट्रोल AMT: ₹9.33 लाख
  3. G सीएनजी MT: ₹9.68 लाख
  4. G सीएनजी AMT: ₹10.23 लाख

एक्सटीरियर डिजाइन

  • फ्रंट: नई ग्लैंजा में बड़ी हनीकॉम्ब मेश ग्रिल, सैटिन-सिल्वर इंसर्ट्स के साथ नया फ्रंट बम्पर और बोनट पर री-पोजिशन किया गया टोयोटा लोगो मिलता है. ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और इंटीग्रेटेड DRLs दिए गए हैं.
  • साइड व रियर: 16-इंच के नए डुअल-टोन प्रिसिजन-कट अलॉय व्हील्स, क्रोम बेल्टलाइन, शार्क-फिन एंटीना और सी-शेप्ड एलईडी टेललैंप्स.
  • नए कलर ऑप्शन: इसमें नए ‘डिजिटल टील ग्रीन’ और ‘ब्लूइश ब्लैक’ शेड्स जोड़े गए हैं.

इंटीरियर और केबिन स्पेस

केबिन में डुअल-टोन बेज व ब्लैक थीम बरकरार है. 2026 अपडेट में बेहतर पैडिंग और नया अपहोल्स्ट्री पैटर्न दिया गया है. इसमें रियर 60:40 स्प्लिट सीट्स, स्लाइडिंग फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, टिल्ट-टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है. फीचर्स इस प्रकार हैं-

  • इंफोटेनमेंट: 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ)
  • कम्फर्ट टेक: कूल्ड वायरलेस फोन चार्जर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स.
  • ऑडियो व कनेक्टिविटी: अर्कामिस ट्यून्ड 6-स्पीकर सेटअप और टोयोटा आई-कनेक्ट (Toyota i-Connect) टेलीमैटिक्स सूट.
  • सेफ्टी: 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), TPMS, रियर पार्किंग कैमरा, ESP और ISOFIX माउंट्स जैसे फीचर्स.

इंजन और परफॉरमेंस

2026 Toyota Glanza Facelift का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया 1.2 लीटर Z12E, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जिसने पुराने 4-सिलेंडर यूनिट को रिप्लेस किया है. पावर से माइलेज तक की डिटेल जानिए-

  • पावर व टॉर्क: 82 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क (CNG पर 70 bhp / 102 Nm).
  • गियरबॉक्स: 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (पेट्रोल और सीएनजी दोनों में AMT का विकल्प).
  • माइलेज: पेट्रोल MT पर 23.80 किमी/लीटर, AMT पर 24.77 किमी/लीटर और CNG में 33.61 से 34.47 KM/KG तक.
authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X