शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:पूर्व मेयर गुरचरण दास काला दिवाली बाद करेंगे राजनीतिक वापसी – Former Mayor Gurcharan Das Kala To Make A Political Comeback After Diwali
चंडीगढ़

Chandigarh News:पूर्व मेयर गुरचरण दास काला दिवाली बाद करेंगे राजनीतिक वापसी – Former Mayor Gurcharan Das Kala To Make A Political Comeback After Diwali

October 31, 2026


मनीमाजरा। वार्ड नंबर पांच में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। यहां गलियों और रास्तों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू हो गया है। यह कार्य स्थानीय पार्षद दर्शना रानी की देखरेख में करवाया जा रहा है। पार्षद ने कहा कि वार्ड की सभी गलियां पक्की हैं और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। पेवर ब्लॉक लगने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही वार्ड के विकास कार्यों पर ध्यान दे रही हैं।

दिवाली के बाद चुनावी मैदान में उतरेंगे पूर्व मेयर

वहीं, पूर्व मेयर गुरचरण दास काला की राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके बेटे और प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेंद्र बब्बर मस्सू ने बताया कि उनके पिता इस बार चुनाव लड़ेंगे और दिवाली के बाद पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगे। गुरचरण दास काला पहले भी नगर निगम की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X