शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:देखरेख नहीं होने से सामुदायिक मिलन केंद्र बना खंडहर, उगीं झाडि़यां – Lack Of Maintenance Turns Community Center Into A Ruin; Overgrown With Bushes
मऊ

Mau News:देखरेख नहीं होने से सामुदायिक मिलन केंद्र बना खंडहर, उगीं झाडि़यां – Lack Of Maintenance Turns Community Center Into A Ruin; Overgrown With Bushes

November 2, 2026


मुहम्मदाबाद गोहना। सरकार की तरफ से ग्रामीणों को एक छत के नीचे बैठक और सार्वजनिक सुविधा देने के लिए 15 लाख से सामुदायिक भवन बनवाया जाता है, लेकिन मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के शमशाबाद गांव में यह योजना पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। वहीं सामुदायिक मिलन केंद्र 15 साल में ही खंडहर में तब्दील हो गया है।

शमशाबाद गांव में पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय के पीछे दपेहड़ी मार्ग पर 2011 में 15.50 लाख रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण कराया गया था।

उद्देश्य था कि यहां ग्राम पंचायत की बैठकें होंगी, ग्रामीणों के सुख-दुख के कार्यक्रम होंगे और सार्वजनिक आयोजनों के लिए इसका उपयोग होगा, लेकिन हकीकत यह है कि निर्माण के बाद से आज तक इस भवन में एक भी बैठक नहीं हुई। उपयोग और रखरखाव के अभाव में अब भवन की हालत बेहद दयनीय हो गई है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, उन दरारों से पीपल के पौधे निकल आए हैं। खिड़कियों के शीशे टूटे हैं, लोहे का मुख्य गेट जंग खाकर गिरने की कगार पर है, चहारदीवारी जगह-जगह से ध्वस्त हो चुकी है। परिसर में घास-फूस और कूड़े का अंबार लगा है, जिससे सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है।

इस संबंध मेें बालेंद्र सिंह, देवेंद्र शर्मा, बबलू कश्यप, रामजीत यादव, रविंद्र सिंह, इम्तेयाज अहमद, रवि सरोज, चंद्रपाल चौहान का कहना है कि जिस उद्देश्य और ग्रामीणों की सुविधा के लिए इसे बनाया गया था, वह पूरी तरह बेकार साबित हो रहा है। यह आम जनता के पैसे की खुली बर्बादी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इसकी मरम्मत कराकर इसे पंचायत भवन, पुस्तकालय या किसी सामाजिक कार्य में उपयोग में लाया जाए।

इस बाबत खंड विकास अधिकारी एके वर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, मौके की जांच कराकर इसे साफ-सुथरा कर उपयोग में लाने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X