शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांदा:एक लाख रुपये की रिश्वत लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई विजिलेंस के हत्थे चढ़ा – Banda: Pollution Control Board Je Caught By The Vigilance Department While Accepting Bribe Of One Lakh Rupees
बांदा

बांदा:एक लाख रुपये की रिश्वत लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई विजिलेंस के हत्थे चढ़ा – Banda: Pollution Control Board Je Caught By The Vigilance Department While Accepting Bribe Of One Lakh Rupees

November 2, 2026


Banda: Pollution Control Board JE caught by the Vigilance department while accepting bribe of one lakh rupees

कार्यालय के बाहर मौजूद लोग

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात अवर अभियंता (जेई) सलमान को विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी मूलरूप से मेरठ जिले का निवासी है और बांदा में आवास विकास कॉलोनी स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पीछे रहता है।

पकड़े गए जेई की पहचान सलमान पुत्र नसरुद्दीन निवासी मकान नंबर 235, रसूलपुर, औरंगाबाद, थाना भावनपुर, जिला मेरठ के रूप में हुई है। वह बांदा स्थित उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात था। विजिलेंस टीम ने उसे एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X