शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं :भारत भूषण गर्ग – Adopt The Ideals Of Lord Ram In Your Life: Bharat Bhushan Garg
जींद

भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं :भारत भूषण गर्ग – Adopt The Ideals Of Lord Ram In Your Life: Bharat Bhushan Garg

November 2, 2026


Adopt the ideals of Lord Ram in your life: Bharat Bhushan Garg

फोटो 7 नरवाना। सभी कलाकारों के साथ कला कला केंद्र के सदस्य। स्रोत संस्था।
– फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद

नरवाना। पंजाबी चौक के पास रविवार को निजी विद्यालय में श्री रामा भारतीय कला केंद्र द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह कला केंद्र के संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता की देखरेख में हुआ। समारोह में कला केंद्र द्वारा शहर की पुरानी अनाज मंडी में रामलीला मंचन में अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।

कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने कहा कि भगवान राम का जीवन हमें मर्यादा, शांति और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सद्भाव बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कलाकारों ने करीब तीन महीने की मेहनत से रामलीला का शानदार मंचन किया। रामायण मर्यादाओं की सीख देती है, जबकि महाभारत गलतियों से बचने का संदेश देती है। भारत भूषण गर्ग ने कहा कि इस बार नए कलाकारों ने अपने अभिनय से रामलीला को विशेष बनाया। कला केंद्र उनके लिए परिवार की तरह है।

कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद प्रधान हंसराज समैण, ईश्वर गोयल, राजेंद्र पाल गुप्ता, राघव मित्तल सहित जगदीश पांचाल, मंजीत गौरा, प्रेम अरोड़ा, संजय रोहिल्ला मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X