शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
झुंझुनूं में मिक्सर मशीन में दौड़ा था करंट:आठ मजदूरों की गई जान, पूर्व सीएम गहलोत समेत इन्होंने उठाया सवाल – Jhunjhunu-chhapoli-accident-pm-modi-announces-financial-assistance-for-victims
झुंझुनू

झुंझुनूं में मिक्सर मशीन में दौड़ा था करंट:आठ मजदूरों की गई जान, पूर्व सीएम गहलोत समेत इन्होंने उठाया सवाल – Jhunjhunu-chhapoli-accident-pm-modi-announces-financial-assistance-for-victims

November 2, 2026


jhunjhunu-chhapoli-accident-pm-modi-announces-financial-assistance-for-victims

छापोली में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत, मौके की तस्वीर।

विस्तार

झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

हादसा सोमवार सुबह उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में हुआ। सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रही कंक्रीट मिक्सर मशीन का हाइड्रोलिक जैक ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इससे मशीन में करंट फैल गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई, जबकि पांच अन्य झुलस गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X