शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को – Navodaya Vidyalaya Class 6 Entrance Exam On November 28

November 2, 2026


बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा जिला बिलासपुर के विभिन्न केंद्रों में सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य है। अभ्यर्थी सीबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र और रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। बिना प्रवेश पत्र किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में आवंटित केंद्र पर ही परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी होने पर अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा संबंधित प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी से भी सहायता ली जा सकती है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X