शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:मौत के मुंह में छोड़ दिया नवजात, झाड़ियों में चीटियां लिपटीं हुईं थीं; थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल – Newborn Found Writhing In The Bushes; Ants Were Crawling Over Its Body
सिंगरौली

एमपी:मौत के मुंह में छोड़ दिया नवजात, झाड़ियों में चीटियां लिपटीं हुईं थीं; थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल – Newborn Found Writhing In The Bushes; Ants Were Crawling Over Its Body

November 2, 2026


Newborn found writhing in the bushes; ants were crawling over its body.

नवजात बच्चे को अस्पताल में एडमिट करते हुए चितरंगी पुलिस

विस्तार

चितरंगी थाना क्षेत्र के बगैया गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नदी किनारे झाड़ियों में करीब एक दिन का नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। मासूम के शरीर पर चीटियां रेंग रही थीं और वह दर्द व भूख से रो रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया।

ग्रामीणों के मुताबिक, नदी किनारे से गुजरते समय उन्हें झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों के बीच नवजात पड़ा मिला। उसके शरीर पर चींचीटियां लगी हुई थीं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें: इंडिगो 24 अक्तूबर से बंद करेगी जबलपुर-इंदौर फ्लाइट, चैंबर ने जताई चिंता; जानें क्यों लिया गया फैसला

थाना प्रभारी ने खुद अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नवजात की हालत देखकर पुलिस ने उसे तत्काल झाड़ियों से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कार्रवाई शुरू की। बताया गया कि थाना प्रभारी ने स्वयं वाहन चलाकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। समय रहते उपचार शुरू होने से मासूम को चिकित्सकीय निगरानी मिल सकी। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

नवजात को झाड़ियों में छोड़ने वाले की तलाश

घटना के बाद पुलिस ने नवजात को नदी किनारे झाड़ियों में छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही बच्चे की मां और परिजनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। नवजात को इस तरह लावारिस हालत में छोड़ने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे को किसने और किन परिस्थितियों में झाड़ियों में छोड़ा, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X