शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:सिंघाड़ा तोड़ते समय ताल में डूबने से वृद्ध की मौत – Elderly Man Drowns In A Pond While Harvesting Water Caltrops
मऊ

Mau News:सिंघाड़ा तोड़ते समय ताल में डूबने से वृद्ध की मौत – Elderly Man Drowns In A Pond While Harvesting Water Caltrops

November 3, 2026


Elderly man drowns in a pond while harvesting water caltrops

घोसी कोतवाली के ग्राम पंचायत बनियापार स्थित अकटहा ताल में सिघाड़ा तोड़ने गए अधेड़ की मौत के बाद
– फोटो : 1

अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव स्थित अकटहा ताल में सोमवार की सुबह सिंघाड़ा तोड़ते समय योगेंद्र (60) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 50 मीटर की दूरी पर उन्हें पानी में डूबते और छटपटाते देखा गया। जब तक लोग पहुंचकर बाहर निकालते उनकी मौत हो गई थी। बनियापार ग्राम पंचायत के सैय्यद ताहिर गांव निवासी योगेंद्र सोमवार की सुबह गांव के अकटहा ताल में सिंघाड़ा तोड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। ताल के किनारे मृतक की साइकिल और कपड़े भी मिले। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X