Ballia News:गृहकर, जलकर वसूली के लिए 4200 कॉमर्शियल भवन स्वामियों को नोटिस – Notices Issued To 4,200 Commercial Property Owners For The Collection Of Property And Water Taxes
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया ने गृहकर व जलकर वसूली को लेकर सख्ती शुरू कर दी गई है। शहर के तीन साल से नए रेट के निर्धारण न होने से वसूली की प्रक्रिया ठप पड़ी हुई थी। ऐसे में नए रेट के हिसाब से कर जमा कराया जाएगा। इनमें हाउस कर व जल कर शामिल है।
पहले चरण में नगर पालिका परिषद की तरफ से लगभग 4200 कॉमर्शियल भवन स्वामियों को नोटिस दिया जाना है। इसके लिए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की सूची दी गई है।
अभी तक लगभग 550 कॉमर्शियल भवन स्वामियों को नोटिस थमाया गया है। इनमें दुकानदार, होटल, मैरिज हाल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर आदि से नगर पालिका परिषद की तरफ से दिवाली बाद वसूली की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
नगर पालिका परिषद की तरफ से कर निर्धारण न होने के कारण 2024-25, 2025-26 व 2026-27 में हाउस कर व जल कर की वसूली प्रक्रिया ठप हो गई थी। पहले निर्धारित रेट के अनुसार ही वसूली होती थी। अब अलग-अलग क्षेत्रों में स्क्वायर फीट पर कर का निर्धारण किया गया है। इसके लिए सर्वे कराया गया था।
। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की माने तो गृहकर व जलकर करीब 4.50 करोड़ का टैक्स बकाया है। सभासद अमित दुबे नगर पालिका परिषद की तरफ कर वसूली भी अनिवार्य है लेकिन सुविधा के हिसाब से होना चाहिए। शहर के विकास के लिए कर वसूली भी जरूरी है।
