शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:उस दौर का जादू क्या जानें, ये रील बनाने वाले लड़के… – What Would These Boys Who Make Reels Know About The Magic Of That Era
बलरामपुर

Balrampur News:उस दौर का जादू क्या जानें, ये रील बनाने वाले लड़के… – What Would These Boys Who Make Reels Know About The Magic Of That Era

November 3, 2026


बलरामपुर। मोबाइल की स्क्रीन पर सिमटती दुनिया, पुरानी यादों, प्रेम, संवेदना और जिंदगी के सवालों को कविताओं ने आवाज दी तो एमपीपी इंटर कॉलेज का मैदान तालियों से गूंज उठा। कहीं हास्य की फुहारों ने लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर किया तो कहीं सामाजिक विसंगतियों पर किए गए व्यंग्य ने सोचने को विवश किया। शृंगार और वीर रस की रचनाओं ने भी श्रोताओं में उत्साह भर दिया। रविवार की रात अमर उजाला के काव्य कैफे में शब्दों का ऐसा रंग जमा कि हर उम्र के श्रोता देर रात तक उसमें डूबे रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महंत बृजानंद महाराज, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवयित्री योगिता चौहान ने सरस्वती वंदना से काव्य संध्या की शुरुआत की। कवि अजीत शुक्ल ने प्रेम और हास्य-व्यंग्य की रचनाओं के जरिए राजनीति और समाज में बदलते तौर-तरीकों पर कटाक्ष किया। चुनावी माहौल में चाटुकारिता और अवसर के अनुसार बदलते राजनीतिक रंगों को निशाने पर लिया तो श्रोताओं ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। जीवन के संघर्ष और दूसरों को हंसाने के पीछे छिपे दर्द को शब्द देते हुए उन्होंने श्रोताओं को भावुक भी किया। कवयित्री योगिता चौहान ने शृंगार रस की रचनाओं से प्रेम की कोमल अनुभूतियों को स्वर दिया। उनकी कविता में पुराने प्रेम प्रसंगों और संयोगिता-पृथ्वीराज की स्मृतियों का रंग नजर आया। वहीं, हिमांशु बवंडर ने अपनी व्यंग्य रचनाओं में गरीबी, दिखावे और सामाजिक असमानता पर चोट की। उनकी प्रस्तुति पर श्रोताओं ने ठहाकों के साथ तालियां बजाईं। काव्य कैफे का संचालन कर रहे कवि नीलोत्पल मृणाल ने अपनी रचनाओं से युवाओं को खास तौर पर जोड़ा। उन्होंने बेरोजगारी और नौकरी की तलाश में भटकते युवाओं की पीड़ा को स्वर दिया। बदलती जीवनशैली और सोशल मीडिया के दौर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने पुरानी दुनिया की सहजता, खेत-खलिहानों, नदियों और मिट्टी से जुड़ी स्मृतियों को कविता में पिरोया। उनकी रचना की पंक्ति ”उस दौर का जादू क्या जानें, ये रील बनाने वाले लड़के…” ने युवाओं का ध्यान खींचा। नदियों के पानी, मुट्ठी भर रेत और धान-गेहूं-सरसों के खेतों के जरिए उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को अपनी मिट्टी और प्रकृति की विरासत से परिचित कराने की चिंता भी सामने रखी। उनकी प्रस्तुति पर मैदान तालियों से गूंज उठा।

————————————–

आयोजन में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधि और संस्थाएं सम्मानित

काव्य कैफे के आयोजन में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया। गैसड़ी विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्र, सभासद संजय मिश्र और सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी शामिल रहे। साथ ही एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी, डीवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय, एचआरए इंटर कॉलेज के प्रबंधक अंसार अहमद खान, स्कॉलर्स एकेडमी के प्रबंधक असलम शेर खां, टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक सैफ अली, जीसस एंड मैरी स्कूल के समन्वयक हाशिम खान, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम रूमी, प्रधानाचार्य गीता गौतम, नेत्र सर्जन डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा और ईएनटी सर्जन डॉ. अब्दुल कय्यूम सहित अन्य लोग शामिल रहे। आयोजन में शारदा पब्लिक स्कूल, टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज और एमजे एक्टिविटी उतरौला का सहयोग रहा। बलरामपुर चीनी मिल, तुलसीपुर चीनी मिल, दीप नेत्रालय, अल रहमान हॉस्पिटल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और प्रधान संघ आदि का योगदान रहा।

फोटो-2-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते अतिथि 

फोटो-2-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते अतिथि 

फोटो-2-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते अतिथि 

फोटो-2-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते अतिथि 

फोटो-2-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते अतिथि 

फोटो-2-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते अतिथि 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X