शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:स्टेडियम ब्लू ने रेड टीम को नौ विकेट से दी शिकस्त – Stadium Blue Defeated Red Team By Nine Wickets
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:स्टेडियम ब्लू ने रेड टीम को नौ विकेट से दी शिकस्त – Stadium Blue Defeated Red Team By Nine Wickets

November 3, 2026


Stadium Blue defeated Red Team by nine wickets

स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद

मीराभवन स्थित स्टेडियम में सोमवार को स्टेडियम रेड और स्टेडियम ब्लू के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। स्टेडियम ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। शानदार बल्लेबाजी करने वाले संस्कार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच का उद्घाटन प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम रेड की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। यश तिवारी ने 35, शुभम ने 30 और अनुज ने 25 रन बनाए। स्टेडियम ब्लू की ओर से आयुष जायसवाल ने पांच विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ब्लू की टीम ने 32 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संस्कार ने नाबाद 75 रन की पारी खेली, जबकि अनिमेष ने 41 रन बनाए। स्टेडियम रेड की ओर से मो. सैफ को एक विकेट मिला।

मैच में अंपायर की भूमिका सरफराज और कृष्णा ने निभाई। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव दुर्गेश तिवारी, आदित्य शुक्ला, सचिन शुक्ला, निखिल राणा, विक्रम प्रताप सिंह, शोभनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X