शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:कोहरे से हादसे रोकने के लिए पुलिस ने लगाए रिफ्लेक्टर – Police Installed Reflectors To Prevent Accidents Due To Fog

November 3, 2026


कन्नौज। सर्दी में कोहरे से होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर पाल चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा व प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में टीएसआई आफाक खान व राम प्रताप सिंह ने लगभग 55 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर टेप लगाए। चालकों व किसानों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि कोहरे में कम दृश्यता से धीमी वाहन दिखते नहीं, जिससे हादसे होते हैं। रिफ्लेक्टर टेप रात में चमककर वाहनों की पहचान में मदद करते हैं। यातायात पुलिस ने आमजन से धीरे-धीरे वाहन चलाने, कोहरा बत्ती प्रयोग करने और नशे से बचने की अपील की। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी व लोडर पर रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य किए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X