शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोरखपुर:आईजीआरएस की गलत रिपोर्ट पर भड़के सीएम योगी, अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश – Cm Yogi Orders Action Against Officials Over False Igrs Reports
गोरखपुर

गोरखपुर:आईजीआरएस की गलत रिपोर्ट पर भड़के सीएम योगी, अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश – Cm Yogi Orders Action Against Officials Over False Igrs Reports

November 3, 2026


CM Yogi Orders Action Against Officials Over False IGRS Reports

सीएम योगी
नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

कुछ लोगों ने आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत की जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में समस्या सुनते हुए लोगों को भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान देकर समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराया जाए। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X