शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तरकाशी:केदारताल रेस्क्यू ऑपरेशन, संकरी घाटी होने से बढ़ी चुनौती, मौसम साफ होने पर बचाव अभियान फिर शुरू – Kedartal Rescue Operation Narrow Valley And 4,000 Metre Altitude Pose Challenges For Rescue Teams Uttarkashi
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी:केदारताल रेस्क्यू ऑपरेशन, संकरी घाटी होने से बढ़ी चुनौती, मौसम साफ होने पर बचाव अभियान फिर शुरू – Kedartal Rescue Operation Narrow Valley And 4,000 Metre Altitude Pose Challenges For Rescue Teams Uttarkashi

November 3, 2026


Kedartal rescue operation narrow valley and 4,000 metre altitude pose challenges for rescue teams uttarkashi

केदारताल क्षेत्र
– फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

केदारताल क्षेत्र में पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है, वह संकरी घाटी क्षेत्र है। जिला प्रशासन के अनुसार इससे कुछ चुनौती बनी हुई है। 10 सदस्यीय टीम को संबंधित जगह पर हेलिकाप्टर से उतारा दिया गया है। टीम सुबह से तलाश करने का अभियान चलाएगी। गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम भी नीचे की तरफ से खोह, गुफा में तलाश करेगी।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य बताते हैं कि पिछले महीने उत्तरकाशी जिले में कालिंदी पास (कालिंदी खाल) ट्रेक के पास पर्वतारोही फंसे थे, उनके लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया था, वहां पर स्थिति तुलनात्मक तौर पर अलग थी, वह जगह खुली और चौड़ी जगह थी और हेलिकाप्टर उतर सकता था।

लोगों को हेलिकाप्टर से तुलनात्मक तौर देखना सरल था, वह भी सरतला से बचाव टीम को देख सकते थे। पर यहां पर संकरी घाटी है, ऐसे में चुनौती है। बहरहाल, एसडीआरएफ और निम की 10 सदस्यीय टीम को उतारा गया है, वह आज फिर खोजबीन कर रही है।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: इस महीने से तेज होगी चुनाव की कसरत, जनगणना भी होगी शुरू, 12 नवंबर को जारी होगा मतदाता सूची ड्राफ्ट

इसके अलावा गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम भी पहुंची हुई है, वह नीचे से आगे बढ़ेगी और खोह आदि जगहों पर जहां पर व्यक्ति सुरक्षा की दृष्टि से आश्रय ले सकता है, वहां पर तलाश करेगी। आज मौसम साफ होने पर  रेस्क्यू आपरेशन में  शुरू किया है। अन्य टीमों की भी जरूरत होने पर मदद ली जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X