शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:उत्तरकाशी के अनछुए पर्यटन स्थलों को मिलेगी पहचान – Untouched Tourist Places Of Uttarkashi Will Get Recognition

November 13, 2026


प्रशासन की ओर से आयोजित किया जा रहा है दिसंबर में विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव

उत्तरकाशी। शीतकाल में पर्यटकों की कम आवाजाही को बढ़ाने और जिले के अनछुए पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने के लिए दिसंबर में विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए उत्तरकाशी के उन गांवों और प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने की तैयारी है जहां पर्यटन की संभावनाएं तो है लेकिन अब तक पर्यटकों की आवाजाही सीमित है।

कॉनक्लेव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान ट्रैकिंग, विलेज टू विलेज पर्यटन, बर्ड वॉचिंग, स्टारगेजिंग, साइक्लोथॉन, हॉट एयर बैलून और पैरामीटर जैसी गतिविधियां आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन का लाभ दूरस्थ गांवों तक पहुंचना चाहिए जिससे युवाओं को रोजगार और ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर मिल सके। इसके लिए होम स्टे और ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों की बेहतर स्थिति, सुरक्षित ट्रैकिंग मार्ग, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रशिक्षित गाइड और आपातकालीन बचाव व्यवस्था भी जरूरी है। साथ ही युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देना होगा। डीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शीतकाल में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर पैदा करना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X